1001 महिलाएं कलश यात्रा कर भागवतकथा, हनुमान कथा, रामायण पाठ आदि आध्यात्मिक चेतना का कराया शुभारंभ
पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: “प्रखंड की आध्यात्मिक नगरी से प्रसिद्ध गोडियर गांव में गंगा दशहरा एवं गायत्री जयंती पर आध्यात्मिक चेतना जगाने की लगातार बयार बहती नजर आयी। इस दौरान इस गांव में जगह-जगह भागवत कथा, श्रीहनुमान पाठ, रामायण पाठ, रामधुनि संकीर्त्तन सहित अनेक धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन किये गए। इस दौरान इन आध्यात्मिक आयोजनों का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। इस कलश यात्रा में 1001 महिलाएं शामिल हुईं।
सभी महिलाएं गांव के पूर्वी किनारे पर बह रही कोसी धार से कलश में जलभरकर पूरे गांव की परिक्रमा की तथा फिर सभी यज्ञस्थलों पर वापस हो कलश को अर्पित किया। इन आयोजनों को संपन्न कराने के लिए वारणसी से विद्वान पंडितों का आगमन हुआ है। इस संबंध में पूर्व मुखिया सकलदेव महतो ने बताया कि यह आयोजन हरवर्श बडे ही धूमधाम एवं भक्तिभाव से होता है। इसको लेकर पूर्व से ही तैयारियां शुरू कर दी जाती है। यह आयोजन दो दिनों तक लगातार चलता रहता है। मौके पर इस आयोजन में हजारो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Tiny URL for this post: