पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: भाकपा माले की इकाई एपवा द्वारा अखिल भारती प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को मुख्याल स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य रूप से संगठन निर्माण के लिए चर्चा की गई तथा ग्यारह सदस्यीय नई कमिटी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कामरेड सुलेखा देवी ने किया, जबकि संचालन कामरेड वीणा देवी ने किया। मौके पर मंच संचालन कर रही कामरेड वीणा देवी ने सभी महिला कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए लाखो लोग शहीद हुए, परंतु शहीदों के सपनों के अनुसार आजतक भारत नहीं बन पाया।
शहीदों के सपनों को पूरा करने तथा उसके अनुसार देश को उनके रास्ते पर ले जाने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। महिला ही शक्ति हैं, वह कुछ भी कर गुजर सकती हैं। उन्होंने कमिटी के सभी नवगठित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आशा है कि वे शहीदों के सपनों को साकार करेंगी तथा एक नये भारत का निर्माण करने में सबका सहयोग करेंगी। मौके पर सभी नव सदस्यों ने आश्वासन दिया कि वह अपने कर्त्तब्य पथ पर हमेशा साकारात्मक सोच के साथ अग्रसर रहेंगी तथा कभी भी शिकायत का मौका नहीं देंगी। इस अवसर पर सैकडो की संख्या में महिलाकार्यकर्त्ता उपस्थित थीं।
Tiny URL for this post: