पूर्णिया: पूर्णिया जिला कांग्रेस कमेटी की नेत्री और नगर निगम की पूर्व उपमेयर प्रत्याशी कनिज फातिमा ने महिला विधेयक बिल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहीं की यह बिल पास होने से महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई क्रांति का उदय होगा। कांग्रेस पार्टी ने पूर्व के वर्षों में इस बिल को लाने का काम किया था, लेकिन किसी न किसी कारणवश यह पास नहीं हो सका। वैसे पंचायती राज व्यवस्था के तहत महिलाओं को पूर्व में भी आरक्षण मिल चुका है। कहीं तो भारतीय लोकतंत्र में निचले स्तर पर बदलाव पहले ही हो चुका है। महिलाओं को राजनीतिक स्तर पर वास्तविक भागीदारी देने की जरूरत है और असमानता दूर करने के लिए उच्चतम स्तर पर यह आवश्यक भी है।
साथ ही सामाजिक या लैंगिक समानता लाने के लिए भी या आवश्यक है। लेकिन महिला बिल मैं यह स्पष्ट प्रावधान होना चाहिए की महिलाओं को 33 परसेंट आरक्षण सुनिश्चित की जाए और 33 पर्सेंट सीट आरक्षित की जाए, तभी इस बिल का महत्व रह जाएगा। वैसे ठीक चुनाव के पहले बिल पेश कर एक आईना दिखाने का काम किया गया है। चुकी महिलाओं का बिल पास होने से 2024 लोकसभा या 25 विधानसभा में कोई फायदा होने नहीं जा रहा है।
Tiny URL for this post: