- रात लगभग डेढ बजे पति का शव लटकते पत्नी ने दरबाजे पर देखा
- गले पर अंगुठा का निशान पाया गया है
पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: टीकापट्टी थाना क्षेत्र के कोशकीपुर गांव में एक युवक की मौत संदिग्ध अवस्था में हो गई है, उसका शव फंदे से लटका पाया गया था। युवक के गरदन पर अंगुठा के निशान पाए गए हैं। पत्नी ने अज्ञात के विरूद्ध हत्या कर देने का मामला दर्ज कराया है। मौके पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए पूर्णिया भेज दिया है। घटना के बारे में पत्नी विनीता देवी ने थाना में दिये आवेदन में हत्या कर देने का आरोप अज्ञात पर लगाते हुए लिखा है कि उसके पति मिठू राम उम्र लगभग 30 वर्ष रविवार की शाम लगभग सात बजे अपने पिता को भनसार गांव स्थित रिश्तेदार के यहां गए थे। वे वहां से पिता को छोडकर लगभग नौ बजे रात को लौटे। फिर वे यह कहकर उसी समय निकल गए कि वह आ रहे हैं। इसबीच वह अपने दोनों बच्चों के साथ खा-पीकर सो गई। रात लगभग डेढ बजे जब उसकी निंद खुली तो अपने पति को नहीं पाकर वह घर से बाहर निकली। देखा उसके पति को बरामदा पर टाटी के सहारे दुपटा से फंदा पर लटके हुए हैं।
उसने तत्काल पडोसी को बताया तथा अपने पति को फंदा से उतारा। उतारने के बाद उसने देखा कि उसके गले में अंगुठा का निशान है तथा कुछ खरोंच भी हैं। तब उसे अंदाजा लगा कि अज्ञात लोगों ने उसके पति का गला दबाकर हत्या कर दिया गया है तथा उसे फंदे से लटका दिया है। हत्या क्यों की गई, यह स्पस्ट नहीं हे पाया है। इधर पुलिस हर पहलू पर गौर कर रही है। संभावना जता रही है कि यह अकेले किसी व्यक्ति का काम नहीं हो सकता है। देखें पुलिस कबतक इस हत्याकांड पर से पर्दा उठाती है। वही इस सम्बन्ध में टीकापट्टी थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया की मृतक के गले पर अंगुली के निशान हैं, प्रथम दृष्टया में गला दबाकर हत्या प्रतीत हो रहा है। अंत्यपरीक्षण के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पत्नी के बयान पर अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।

