पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: प्रखंड में राजद की कमान अब अतिपिछडे वर्ग को मिला है तथा इसी के तहत यहां के समर्पित कार्यकतर्ता अशोक मंडल को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है, जिससे यहां के कार्यकर्त्ताओं में काफी खुशियां व्याप्त है। मौके पर नवनिर्वाचित प्रखंड राजद अध्यक्ष अशोक मंडल ने बताया कि राजद कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार उनपर विश्वास करके प्रखंड अध्यक्ष बनाया है, वे उनके विश्वास को सदा कायम रखेंगे तथा हमेशा ही तन-मन-धन से पार्टी को आगे बढाने में लगे रहेंगे।
उन्होंने इसके लिए जिलाध्यक्ष सहित सभी वरीय पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया है। अशोक मंडल के अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष श्रीनिवास सिंह यादव सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए कहा कि अशोक मंडल हमेशा से ही पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं, निश्चित ही इनके कार्यकाल में पार्टी नई उचाईयों को छूएगी।
Tiny URL for this post: