सहरसा, अजय कुमार: सांसद दिनेश चंद्र यादव के अतुलनीय प्रयास से कोशी नदी के डेंगराही घाट पर लगभग 415 करोड़ की लागत से 2.80 किमी की लंबाई में उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य की घोषणा से जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और सांसद दिनेश चंद्र यादव के प्रति साधुवाद देते हुए आभार प्रकट किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने कहा महागठबंधन की सरकार विकास के साधक है। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की जोड़ी विकास की प्रचंड गाथायें लिखेगी।
सांसद प्रतिनिधि अंजुम हुसैन,जदयू के वरिष्ठ नेता अनवार आलम,आनंदी मेहता, प्रो हरिनारायण यादव, मानवेंद्र ठाकुर,रमेश चन्द्र यादव,अमर यादव,देवेन्द्र देव,प्रेमलाल सादा, डॉ सुशील कुमार यादव,विंदु कुमार यादव,डॉ लुत्फुल्लाह, मोहिउद्दीन राईन,उपेंद्र सिंह कुशवाहा,ललन यादव,शेर अफ़ग़ान मिर्जा,नूर राईन,मुरारी सिंह,गणेश गौरव,घनश्याम पटेल,प्रमुख शबनम कुमारी, चंद्रकिशोर चौधरी किशोरी चौधरी,डॉ बिजली प्रकाश,रणवीर यादव,चंदेश्वरी मेहता रघुनंदन कुशवाहा,पवन राम मुखिया भोलेंद्र राय रामेश्वर यादव,बिपिन गुप्ता,अशोक यादव,दिनेश पासवान,स्मिता सिन्हा,अनुजा मिश्रा, सीमा गुप्ता,गौरभ बंटी आदि ने खुशी जाहिर की।