पूर्णिया : पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था तेज रफ़्तार से आगे बढ़ रही है। विधायक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पीएम के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था रूस – युक्रेन संकट और कोरोना महामारी के संकट से उबर चुकी है। वित्तीय वर्ष 2022-23 आर्थिक विकास दर में तेज ग्रोथ दर दर्ज हुई है। 2021-22 में 9.1 प्रतिशत की ग्रोथ के बाद अब 7.2 प्रतिशत के आकडे पर भारत लगातार दुसरे वर्ष सबसे तेजी से बढती प्रमुख अर्थव्यवस्था वाला देश बना हुआ है। श्री खेमका ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनी हुई है। भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट चीन के 4.4 प्रतिशत से लगभग दोगुनी है। भारत के विकास की इस गति को देखकर दुनिया के देश अचंभित है। सदर विधायक ने कहा दूसरी ओर कांग्रेस के युवराज विदेश जाकर अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय दे रहे है। अपनी बेअक्ली से कांग्रेस के युवराज देश की छवि ख़राब कर रहे है।
अमेरिका में लोकतंत्र की बात करनेवाले कांग्रेस के युवराज को यह भी बताना चाहिए की किसके शासनकाल में भारत में लोकतंत्र को गिरवी रखकर आपातकाल घोषित किया गया था। विधायक ने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की राह पर है, दूसरी तरफ कांग्रेस के युवराज विदेशों में भारत की छवि ख़राब करने की कोशिश कर रहे है। लेकिन, कांग्रेस के युवराज में इतनी क्षमता नहीं है कि वे भारत के बढ़ते पहिये को रोक लें। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनकर रहेगा। विधायक ने कहा मुंगेरीलाल का सपना देखने वाले पलटू कुमार के विपक्षी एकता के मुहीम पर पानी फीर गया है। काठ की हांड़ी में खिचड़ी पक नहीं सकती है। देश की जनता का अटूट विश्वास प्रधानमंत्री मोदी जी पर है। आगामी लोकसभा चुनाव में पीएम की कोई वैकेंसी नहीं है।लोकसभा में चार सौ के पार की एनडीए की सरकार बनेगी तथा पुनः प्रधानमंत्री मोदी जी ही बनेंगे।
Tiny URL for this post: